पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दो घटनाओं में महिला समेत तीन लोग गंभील जख्मी

दो घटनाओं में महिला समेत तीन लोग गंभील जख्मी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दो विभिन्न घटनाओं में महिला समेत तीन लोग जख्मी हो गए। जख्मियों को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। पहले हादसे में जख्मी हरप्रीत सिंह पुत्र खुशी राम वासी गोलू माजरा और संदीप सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह वासी गांव धमाणा ने बताया कि वह आसरों के नजदीक फैक्टरी में काम करते हैं। मंगलवार सुबह फैक्टरी की कोर शॉप में काम कर रहे थे कि अचानक गर्म लोहे के कुछ छींटे बाजू और पैर पर गिर गए जिसके चलते जख्मी हो गए। इसी तरह सिविल अस्पताल में दाखिल महिला चंंपा वासी गांव जट्ट माजरी ने बताया कि उसके पति को परिवार के कुछ लोग पीट रहे थे। जब वह पति का बचाव करने के लिए पहुंची तो उक्त परिवार के लोगों ने लाठियों से हमला करके जख्मी कर दिया।

वहीं बंगा में मिठाई व चाय की दुकान बंद करके 13 मई को घर जाने के दौरान दुकान मालिक से रास्ते में वाल्मीकि मोहल्ला के साहिल और बीरी ने मारपीट की।

खबरें और भी हैं...