मारपीट के मामले में दो के खिलाफ मामला दर्ज
भास्कर संवाददाता | बंगा सिटी
बंगा पुलिस ने मारपीट के मामले में दो व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। एमसी कालोनी बंगा के रहने वाले विजय कुमार ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह बंगा बस स्टैंड पर मिठाई व चाय की दुकान करते हैं। 13 मई को दुकान बंद करके अपने भाई के साथ घर जा रहे थे कि रास्ते में वाल्मीकि मोहल्ला के साहिल और बीरी ने उन्हें रोककर मारपीट की। जब उन्होंने शोर मचाया हमलावर भाग गए। एएसआई लखवीर चंद ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ धारा-341, 323, 506 व 34 के तहत मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।