त्रिपुरा में वामपंथी दल के दफ्तरों पर हमले निंदनीय
आनंदपुर साहिब| त्रिपुरा में भाजपा वर्करों द्वारा सीपीएम के दफ्तरों में किए जा रहे लगातार हमलों की सीपीएम के नेता ने निंदा की। सीपीएम के राज्य कमेटी मेंबर कामरेड गुरदयाल सिंह ढेर ने कहा कि त्रिपुरा में पार्टी दफ्तरों पर लगातार हमले हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की शह पर गुंडा तत्व राजनीतिक पार्टी खास तौर पर वामपंथी दल के दफ्तरों पर हमले कर रहे हैं। उक्त नेताओं ने पश्चिमी बंगाल में पंचायत चुनाव दौरान टीएमसी के वर्करों द्वारा की घटनाओं की भी निंदा की।