पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को शहीद का दर्जा दिलाने के लिए कमेटी की भूख हड़ताल जारी

भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को शहीद का दर्जा दिलाने के लिए कमेटी की भूख हड़ताल जारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता| बंगा सिटी

केंद्र सरकार से शहीद भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव को शहीद का दर्जा और उनके शहीदी दिवस पर 23 मार्च को केंद्र सरकार की ओर से छुट्टी की मांग को लेकर जबर विरोधी संघर्ष कमेटी की शुरू की गई भूख हड़ताल मंगलवार को तीसरे दिन भी जारी रही।

कमेटी के प्रधान जसवंत सिंह ने कहा कि शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव के कारण ही आज हम आजादी की हवा में सांस ले रहे हैं, लेकिन दुख की बात है कि कौम की खातिर हंसते हुए फांसी का फंदा चूमने वाले इन शहीदों को अभी तक शहीद का दर्जा नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि उनके ज्ञापन देने के बावजूद सरकार ने इस ओर कोई कार्रवाई नहीं की और इसलिए उन्होंने अपने साथियों सहित दस दिनों तक खटकड़कलां में धरना दिया, लेकिन कोई कार्रवाई न होने के कारण अब वे 23 मई तक भूख हड़ताल करेंगे। इस मौके पर हरबंस सिंह अड़िका, हरबंस परदेसी, सेवा सिंह, गुरबख्श सिंह, बाबा प्रदीप गिरी, कश्मीरा सिंह, रमेश चंद्र, रणजीत कौर, बलवीर कौर, राजिंदर सिंह, प्रेम मौजूद रहे।

खटकड़कलां में भूख हड़ताल बैठे जबर विरोधी संघर्ष कमेटी कमेटी के सदस्य।

खबरें और भी हैं...