आल इंडिया कंज्यूमर प्रोटेक्शन आर्गेनाइजेशन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक राष्ट्रीय सेक्रेटरी मुनीश भारद्वाज और पंजाब प्रधान बलवीर सिंह बिल्ला की प्रधानगी में हुई। बैठक में बंगा खेल स्टेडियम की घटिया मेटिरियल से निर्माण व उसकी जांच का मामला छाया रहा।
विजय भट्ट, तेजा सिंह और डा. अमित कुमार ने संगठन के राष्ट्रीय सेक्रेटरी मनीष भारद्वाज द्वारा डाली गई आरटीआई पर स्टेडियम के मामले में हुई जांच के मामले में उनका पूरा साथ देने का फैसला लिया गया। सदस्यों ने कहा कि मनीष भारद्वाज के साथ किसी भी तरह की धक्केशाही बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर अनहोनी हुई तो पूरे पंजाब में धरने दिए जाएंगे। उन्होंने कमेटी के सभी सदस्यों को पेट्रोल पंप, गैस एजेंसी, हलवाई के दुकानदारों, अस्पतालों व प्रशासनिक दफ्तरों में आम लोगों की हो रही लूट के खिलाफ टीम बना कर संगठनात्मक कार्रवाई के लिए एक्शन प्लान करने की सलाह दी। नवांशहर जिले के लिए धर्मवीर पाल को प्रधान चुना गया। बैठक में जगदीप कौशल, तेजा सिंह, जपिंदर सिंह, डा. कुंदन राम, रकेश, विजय, मलकीत सिंह, दविंदर, मनजीत सिंह, अरमिंदर, गोदावर, सुरजीत, हरविंदर सिंह, अमरदीप, मनजीत राय , विपन गुप्ता, डा. अमित, सुरिंदर, संजीव कुमार, भूपिंदर सिंह, सतनाम सिंह, अनिल कुमार मौजूद रहे।
बैठक संबंधी जानकारी देते संगठन के सदस्य।