पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अमेरिका से आई महिला ने साथ ले जाने का झांसा देकर 13 लाख ठगे

अमेरिका से आई महिला ने साथ ले जाने का झांसा देकर 13 लाख ठगे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | बंगा सिटी

विदेश भेजने का झांसा देकर 13 लाख रुपए की ठगी के मामले में पुलिस ने एक महिला के खिलाफ केस दर्ज किया है। गांव जींदोवाल निवासी जतिंदर कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि करीब 2 साल पहले उनके ताया के बेटे का एक दोस्त एनआरआई महिला के साथ उनके गांव आया था। वे कुछ दिन उनके ताया के घर में रहे। बाद में एनआरआई महिला इंद्रजीत कौर का भतीजा शीला भी उनके पास वहां पर आ गया।

जतिंदर कुमार ने बताया कि उनकी शीला के साथ दोस्ती हो गई और वह उनके घर भी आने जाने लगा। इंद्रजीत कौर और उनके पारिवारिक सदस्य अकसर उन्हें अमेरिका भेजने की बातें करते रहते थे। जतिंदर ने कहा कि इंद्रजीत कौर ने उसे अमेरिका भेजने का लालच देकर उनसे 25 लाख रुपए मांगे। एनआरआई महिला की बातों में उन्होंने उसे और उसके भतीजे शीला को अलग-अलग समय पर कई बार पैसे दिए। 5 दिसंबर 2016 को इंद्रजीत कौर अमेरिका चली गई। उसके जाने के बाद भी उसका भतीजा उनसे पैसे लेता रहा। इस तरह उन्होंने उनसे कुल 13 लाख रुपए ले लिए। जतिंदर कुमार ने बताया कि अमेरिका जाने के बाद इंद्रजीत कौर ने उन्हें न तो कोई स्पासंरशिप भेजी और न ही कभी फोन किया। उन्होंने बताया कि अब उनके पैसे भी वापस किए जा रहे। एएसआई लखवीर चंद ने बताया कि एनआरआई महिला इंद्रजीत कौर के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...