मोतीलेदा पंचायत के मझलाटोल में मंगलवार की रात दहेज हत्याकांड में मृतिका पूजा देवी के पिता लूटन पंडित ने गुरुवार को बेंगाबाद थाना में आवेदन देकर मृतिका के पति गणेश पंडित, ससुर नारायण पंडित, सास बिच्छवा देवी, देवर छोटे पंडित, ननद ममता कुमारी पर दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। कांड संख्या 129/18 अंकित की गई है। आवेदन में कहा गया है कि उनकी बेटी को ससुराल वाले 50,000 हजार नगद और सोने की एक अंगूठी मांग कर लाने को लेकर प्रताड़ित किया करते थे। हाल ही में बहन की शादी में भाग लेने उसे मैके नहीं जाने दिया गया था। साजिश के तहत उनकी बेटी पूजा देवी को हत्या कर फांसी के फंदे पर लटका दिया गया था। थाना प्रभारी पृथ्वीसेन दास ने बताया कि विभिन्न बिंदुओं पर जांच की जा रही है।