पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दो पक्ष भिड़े, दो महिला समेत तीन लोग घायल

दो पक्ष भिड़े, दो महिला समेत तीन लोग घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
थाना क्षेत्र के लुप्पी गांव में बुधवार देर शाम को जेसीबी से मिट्टी खोद कर घर ले जाने के दौरान दो पक्षों के बीच जम कर मारपीट हुई। जिसमें दो महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। इस संबंध मे बाबूलाल सोरेन ने बताया कि गांव के शहादत अंसारी उनके खेत से जेसीबी द्वारा मिट्टी खोद कर अन्यत्र ले जा रहा था। उनके पिता चुनकू सोरेन वहां गए और मिट्टी ले जाने से मना किया। इसी बात पर शहादत अंसारी, कुर्बान अंसारी, बेलाल अंसारी ने जातिसूचक शब्द का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज करने लगा। बात बढ़ने पर उक्त लोगों के अलावा अन्य सदस्यों ने घरेलू लाठी, डंडा से मारपीट किया जिसमें चुनकू सोरेन के अलावा बहू रूपा किस्कू व राजमुनी हेम्ब्रम घायल हो गई। बेंगाबाद पुलिस जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...