बेंगाबाद | बेंगाबाद पुलिस ने साइबर अभियुक्त के संदेह पर शुक्रवार को फुरसोडीह गांव से एक युवक को हिरासत में लिया है। पुलिस को संदेह है कि वह साइबर अपराधी से मिला हुआ है। उसके घर से मोबाइल, बैंक पासबुक सहित कई कागजात जब्त किया गया है। हालांकि बेंगाबाद पुलिस ने इस मामले में कोई खुलासा नहीं किया है। गहन जांच पड़ताल कर रही है। बताया जाता है कि गुरुवार देर रात्रि को गस्ती के दौरान युवक के घर से ही उन्हें दबोच लिया गया। बता दें कि बेंगाबाद क्षेत्र इन दिनों साइबर अपराध का गढ़ बना हुआ है। इस युवक के पकड़े जाने से साइबर अभियुक्तों में खलबली मच गई है। वहीं बेंगाबाद थाना के बिशनपुर, चपुआडीह, फुरसोडीह, सोनबाद आदि गांव में साइबर अपराध चरम पर है।