बेंगाबाद प्रखंड मुख्यालय परिसर में शुक्रवार को राज्य संघ के आह्वान पर पूरे राज्य के सभी अंचलों में अपनी मांगों के समर्थन में राजस्व उपनिरीक्षक व निरीक्षक एकदिवसीय कलमबंद हड़ताल पर हैं। 2017 मार्च में सरकार के साथ हुई वार्ता में मांग पूरा नहीं होने के कारण यह चरणबद्ध आंदोलन है। प्रमुख मांग राजस्व प्रोटेक्शन एक्ट लागू करना तथा राजस्व उपनिरीक्षकों को न्यूनतम ग्रेड पे 2400 करना है। सरकार की कुंभकर्णी निद्रा भंग नहीं हुई तो 25 को पूरे राज्य में सभी जिलों की राजस्व उपनिरीक्षक व निरीक्षकों का आक्रोश पूर्ण प्रदर्शन होगा। मौके पर केवल रावत, जयदेव शर्मा, मिहिर दास, बृजनंदन चौधरी, अविनाश कुमार सहित दर्जनों उपनिरीक्षक सम्मिलित थे।