दो पक्षों में मारपीट, एक महिला समेत दो हुए घायल
रविवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में जम कर मारपीट हो गई। जिसमें दोनों पक्षों की ओर से एक महिला सहित दो व्यक्ति घायल हो गए। घायलों का इलाज सामुदायिक अस्पताल बेंगाबाद में कराया जा रहा है। घटना सोनबाद पंचायत के सुईयाटांड की है। बताया जाता है कि सुइयाटांड निवासी उमाशंकर मरीक की प|ी मुनिया देवी जमीन पर घर बना रहा था। विरोध जताते हुए दूसरे पक्ष के मिश्री सोनार ने विरोध जताया। दोनों के बीच मारपीट हुई जिसमें मुनिया देवी और मिश्री सोनार घायल हो गए।