महेशमुंडा | भंडारीडीह पंचायत सचिवालय का शटर काटकर अपराधियों ने 50 हजार से अधिक मूल्य की संपति की चोरी कर ली। इस दौरान सरकारी संपति को भी भारी नुकसान पहुंचाया गया। इस संबंध में स्थानीय मुखिया रीना देवी, पंचायत सचिव नकुल दास ने बेंगाबाद थाना में आवेदन देकर घटना की सूचना दी है। शनिवार देर रात अपराधियों ने गेट का पहले ताला तोड़ा, फिर शटर के लॉक को काट दिया।