पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • धनबाद के मामले में चपुआडीह का साइबर अपराधी गिरफ्तार

धनबाद के मामले में चपुआडीह का साइबर अपराधी गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेंगाबाद | थाना क्षेत्र के चपुआडीह गांव से साइबर अपराधी मनोज ठाकुर को घर से ही मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। बताया जाता है कि जोगता थाना धनबाद में साइबर अपराध के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जिसे धनबाद पुलिस, बेंगाबाद पहुंच कर बेंगाबाद पुलिस के सहयोग से छापामारी के दौरान घर से ही अपराधी को दबोच लिया। वहीं इस संबंध में थाना प्रभारी पृथ्वी सेन दास ने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ 73,000 रुपए फर्जी बैंक मैनेजर बन कर खाते से उड़ाने की बात की शिकायत की गई थी। मोबाइल ट्रेस करने से पता लगा की चपुआडीह गांव के मनोज ठाकुर का नाम सामने आया। जोगता थाना में कांड संख्या 15/18 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जिसकी खोजबीन में धनबाद पुलिस, बेंगाबाद पुलिस के सहयोग से साइबर अपराधी मनोज मंडल को गिरफ्तार कर लिया। वहीं थाना प्रभारी पृथ्वी सेन दास ने बताया कि धनबाद पुलिस को सौंप दिया जाएगा। अभी भी क्षेत्र में आए दिन रोज फर्जी बैंक मैनेजर बन कर रुपए उड़ाने का कार्य हाे रहा है। वहीं बेंगाबाद पुलिस लगातार साइबर अपराधी के खिलाफ छापामारी में जुटी हुई है।

खबरें और भी हैं...