- Hindi News
- National
- उग्रवादी हिंसा में मारे गए अभिभावकों के बच्चों का विशेष स्कूल में नामांकन
उग्रवादी हिंसा में मारे गए अभिभावकों के बच्चों का विशेष स्कूल में नामांकन
उग्रवाद से प्रभावित हिंसा में मारे जाने वाले अभिभावकों के बच्चों को पढ़ने के लिए सरकार की ओर से विशेष आवासीय विद्यालय खोला गया। उपर्युक्त बातें गांडेय विधायक जयप्रकाश वर्मा ने बुधवार को विशेष आवासीय विद्यालय पीपराटोल में नामांकन उद्घाटन कार्यक्रम में बोल रहे थे। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री रघुवर दास की सोच और जज्बा यह है कि बच्चों के सर्वांगीण विकास को लेकर विशेष विद्यालय का निर्माण हो जिससे बच्चे उच्च शिक्षा हासिल कर सकें। कहा कि डाक बंगला पीपराटोल में विशेष आवासीय विद्यालय बनी है। इस विद्यालय में 100 बच्चे को पढ़ने के साथ-साथ आवासीय सुविधा भी प्राप्त है। सरकार अंतिम व्यक्तियों तक पहुंचने का काम कर रही है। शिक्षा के बिना समाज का विकास नहीं हो सकता है। बच्चे ही देश के भविष्य हैं और इसे आगे बढ़ने के लिए शिक्षा का ज्ञान होना आवश्यक है। वही बच्चों के बैडरूम, रसोईया और बने खाने का जायजा लिया और विद्यालय प्रबंधक की सराहना की। प्रमुख राम प्रसाद यादव ने कहा कि विद्यालय में शिक्षकों की कमी थी। जिला की बैठक में रखने का काम किया था।
जिला प्रतिनिधि दिनेश वर्मा ने विद्यालय के बच्चों के बीच कई आवश्यक टिप्स दिए। विधायक प्रतिनिधि राम रतन राम और मुखिया प्रतिनिधि नुनूराम मुर्मू ने भी बातों को रखा। इसके पूर्व सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। सभा का संचालन सरबर ने की। मौके पर बीईईओ मोहम्मद इस्हाक अंसारी, एडीपीओ पियूष, बीपीओ कृष्णदेव कुमार, सुधीर वर्मा, शंकर तिवारी, संदीप गुप्ता, सुशील कुमार, जीतेंद्र वर्मा, इंद्रदेव यादव, रामेश्वर प्रसाद यादव, चिरंजीवी राम, संतोष पोद्दार, राजेश शर्मा, नवल सिंह, उपेंद्र सिंह सहित छात्र-छात्रा मौजूद थे।
नामांकन का शुभारंभ करते गांडेय विधायक।