दिवंगत टेकनारायण महतो की पुण्यतिथि शनिवार को पंचायत सचिवालय छोटकीखरगडीहा में आयोजित हुई। अध्यक्षता बीस सूत्री अध्यक्ष सह मुखिया महेंद्र प्रसाद वर्मा ने की। बतौर मुख्य अतिथि उपमहापौर प्रकाश सेठ ने कहा कि स्वर्गीय टेक नारायण महतो प्रतिष्ठित व्यक्ति थे।
आजीवन समाज से जुड़े हुए थे। बरसों तक जनप्रतिनिधि मुखिया रहते हुए क्षेत्र का बिना भेदभाव किए लोगों की सेवा करते रहे। सुख में, दुख में सभी समय क्षेत्र की जनता के साथ रहते थे। इस अवसर पर संकल्प लेते हुए हम उनके अधूरे कार्य को पूरा करें तभी उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित होगी। जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष अशोक उपाध्याय ने कहा कि भाजपा सरकार में अंतिम व्यक्ति तक उज्ज्वला योजना के तहत नि:शुल्क गैस ईंधन दिया जा रहा है। रघुवर सरकार ने सोच बनाई है कि कोई भी गरीब इस लाभकारी योजना से वंचित न रहे। बीस सूत्री अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद वर्मा ने कहा कि स्वर्गीय टेक नारायण महतो 1978 से लेकर 2013 तक लगातार मुखिया के पद पर बने रहे। उन्होंने हमेशा गरीबों व जरूरतमंदों की सेवा की। कोई भी उनके पास समस्या लेकर जाता तो वे उसे सुनते और निदान करने का प्रयास करते थे। यही कारण है टेकनारायण महतो सभी लोगों के चहेता रहे हैं।
वहीं विधायक प्रतिनिधि राम रतन राम, डॉक्टर राजेश पोद्दार, दशरथ सिंह और श्रम विभाग के राजीव रंजन दयाल ने भी बातों को रखा। सभा का संचालन मंडल अध्यक्ष रंजीत मरांडी ने की। 115 लाभुकों के बीच नि:शुल्क गैस चूल्हा वितरण किया गया। मौके पर संजय हाजरा, सुनील वर्मा, वार्ड सदस्य कविता देवी, समाजसेवी सुभाष राणा, दशरथ प्रसाद सिंह, संतोष पाठक, गोपाल विश्वकर्मा, मनोहर कुमार वर्मा, विकी कुमार यादव, दुलारचंद पंडित समेत सैकड़ों महिला-पुरुष मौजूद थे।