पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नगर निगम : एक महीने पहले सॉलिड वेस्ट मेनेजमेंट की बनी चहारदीवारी गिरी

नगर निगम : एक महीने पहले सॉलिड वेस्ट मेनेजमेंट की बनी चहारदीवारी गिरी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर| गिरिडीह/बेंगाबाद

गिरिडीह नगर निगम की ओर से बेंगाबाद क्षेत्र के मोतीलेदा में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट लगाने की स्वीकृति तीन साल पहले मिल चुकी है। जिसका बाउंड्रीवाल निर्माण कार्य एक माह पहले पूरा हो गया। लेकिन बाउंड्रीवाल की गुणवत्ता इतना घटिया किस्म का बना है कि वह पानी व तूफान तो दूर हल्के हवा को भी बर्दाश्त नहीं कर सका और धराशाई हो गया। सोमवार की अहले सुबह बाउंड्रीवाल का करीब 100 फीट दीवार धराशाई हो गई। वैसे बनने के एक पखवारा बाद ही सॉलिड वेस्ट मेनेजमेंट की बाउंड्री धराशाई हो गई, उससे नगर पर्षद वर्तमान में नगर निगम के असलियत की पोल खुल गई है। इस दौरान बाउंड्री के अगल बगल कोई जान-माल नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा से इनकार नहीं किया जा सकता है। विदित हो कि सॉलिड वेस्ट मेनेजमेंट के साढ़े चार करोड़ रुपए पिछले 9 सालों से नगर पर्षद में पड़ा हुआ है। लेकिन जमीन नहीं मिलने के कारण उसे धरातल पर नहीं उतारा जा सका। इसी बीच 2015 में शहर से करीब 8 किलोमीटर दूर मोतीलेदा के मोहनपुर में जमीन मिला। जहां मेनेजमेंट प्लांट लगाने से पहले नगर पर्षद ने बाउंड्री का टेंडर किया। जिसकी लागत 50 लाख रुपए थी। गिरिडीह के विवेक रंजन देव को इस बाउंड्री निर्माण कार्य का टेंडर मिला। इसके बाद 22 जून 2015 को नगर पर्षद के तत्कालीन अध्यक्ष दिनेश यादव और उपाध्यक्ष राकेश मोदी ने उसकी आधारशिला रखी। लेकिन ढाई साल बीत जाने के बाद भी आज तक बाउंड्री वाल निर्माण का कार्य पूर्ण नहीं हो पाया है। जब कार्यपालक पदाधिकारी सह एसडीएम विजया जाधव ने संवेदकों को फटकार लगाई तो लोग हरकत में आए।

बेंगाबाद के मोतीलेदा में लग रहा है सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट

संवेदक को ब्लैकलिस्टेड करने की मांग

मोतीलेदा पंचायत के प्रभारी मुखिया रामकुमार वर्मा, पंचायत समिति सदस्य मालती देवी, समाजसेवी रीतलाल प्रसाद वर्मा ने कहा है कि काफी घटिया किस्म का बाउंड्री किया जा रहा है। प्राक्कलन के मुताबिक जो सीमेंट दिया जाना चाहिए वह न देकर मामूली सीमेंट देकर सिर्फ बालू से दिवार खड़ा किया जा रहा है। इसके अलावा दिवार को पानी का दर्शन नहीं हो रहा है। गर्मी का दिन है जब तक दीवार में पानी पर्याप्त नहीं दिया जाएगा तब तक दीवार मजबूत नहीं हो सकता है। संवेदक जैसे-तैसे काम कर लीपापोती करने का प्रयास कर रहा है, जिसका पर्दाफाश हो गया। इस तरह का निर्माण कार्य मतलब सिर्फ और सिर्फ लूट है।

सिटी रिपोर्टर| गिरिडीह/बेंगाबाद

गिरिडीह नगर निगम की ओर से बेंगाबाद क्षेत्र के मोतीलेदा में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट लगाने की स्वीकृति तीन साल पहले मिल चुकी है। जिसका बाउंड्रीवाल निर्माण कार्य एक माह पहले पूरा हो गया। लेकिन बाउंड्रीवाल की गुणवत्ता इतना घटिया किस्म का बना है कि वह पानी व तूफान तो दूर हल्के हवा को भी बर्दाश्त नहीं कर सका और धराशाई हो गया। सोमवार की अहले सुबह बाउंड्रीवाल का करीब 100 फीट दीवार धराशाई हो गई। वैसे बनने के एक पखवारा बाद ही सॉलिड वेस्ट मेनेजमेंट की बाउंड्री धराशाई हो गई, उससे नगर पर्षद वर्तमान में नगर निगम के असलियत की पोल खुल गई है। इस दौरान बाउंड्री के अगल बगल कोई जान-माल नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा से इनकार नहीं किया जा सकता है। विदित हो कि सॉलिड वेस्ट मेनेजमेंट के साढ़े चार करोड़ रुपए पिछले 9 सालों से नगर पर्षद में पड़ा हुआ है। लेकिन जमीन नहीं मिलने के कारण उसे धरातल पर नहीं उतारा जा सका। इसी बीच 2015 में शहर से करीब 8 किलोमीटर दूर मोतीलेदा के मोहनपुर में जमीन मिला। जहां मेनेजमेंट प्लांट लगाने से पहले नगर पर्षद ने बाउंड्री का टेंडर किया। जिसकी लागत 50 लाख रुपए थी। गिरिडीह के विवेक रंजन देव को इस बाउंड्री निर्माण कार्य का टेंडर मिला। इसके बाद 22 जून 2015 को नगर पर्षद के तत्कालीन अध्यक्ष दिनेश यादव और उपाध्यक्ष राकेश मोदी ने उसकी आधारशिला रखी। लेकिन ढाई साल बीत जाने के बाद भी आज तक बाउंड्री वाल निर्माण का कार्य पूर्ण नहीं हो पाया है। जब कार्यपालक पदाधिकारी सह एसडीएम विजया जाधव ने संवेदकों को फटकार लगाई तो लोग हरकत में आए।

धराशाई हुआ बाउंड्रीवॉल।

जांच के बाद करेंगे कार्रवाई : मेयर

नगर निगम के मेयर सुनील पासवान ने कहा कि गुणवत्ता के साथ समझौता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मामले की जांच करेंगे। गड़बड़ी मिली तो संवेदक के खिलाफ न सिर्फ कार्रवाई होगी, उसके लाइसेंस भी रद्द किए जाएंगे। घटिया कार्य करने वालों के लिए निगम में कोई जगह नहीं है।

खबरें और भी हैं...