विकास कार्य को देखते गोड्डा के जनप्रतिनिधि।
भास्कर न्यूज | बेंगाबाद
गोड्डा जिला के मेहरमा प्रखंड के मुखिया, जलसहिया सोमवार को बेंगाबाद प्रखंड के चपुआडीह पंचायत में विकास कार्यों को देखने पहुंचे। पंचायत में चल रहे विकास योजनाओं को देख कर वे खुश हुए। मुखिया ने मनरेगा से संबंधित योजनाएं प्रधानमंत्री आवास, शौचालय, डोभा, मुर्गी शेड आदि को प्रशंसनीय बताया। चपुआडीह पंचायत के मुखिया मोहम्मद शमीम ने कहा कि किए गए कार्य में जनता के सहयोग के साथ-साथ प्रशासनिक अधिकारियों की अपेक्षात्मक सहयोग रहा। पंचायत का विकास जिला में अग्रणीय माना जाता है। कर्मजोरा, नावाडीह, सोबराजपुर, विराजपुर सहित कई गांवों में जाकर योजनाओं को देख कर वे खुश हुए और उनके किए गए कार्य की सराहना की। मौके पर जिला के सुमन कुमारी, सुधाकर कुमार, गोड्डा जिला से आए मुखिया हेमंत मंडल, अजय तांती, रीता देवी, किरण देवी, आशा देवी, सुबोध दास, अिश्वनी तिवारी, अनुज कुमार मोदी, पंसस देवदत्त प्रसाद यादव, पंचायत सेवक तैय्यब अंसारी, रोजगार सेवक अशोक साव, मोहम्मद शाहिद, रहमान अंसारी समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।