पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जमीन विवाद में मारपीट दोनों पक्ष से पांच घायल

जमीन विवाद में मारपीट दोनों पक्ष से पांच घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेंगाबाद प्रखंड के हरिला पंचायत के तीनघरवा में सोमवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जम कर मारपीट हुई। जिसमें दोनों पक्षों की ओर से से दो महिला सहित पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज सामुदायिक अस्पताल बेंगाबाद में कराया गया। लेकिन डॉक्टरों ने पांचों की स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह रेफर कर दिया।

बताया जाता है कि दासो पंडित, संजीत पंडित के बीच सालों से जमीन विवाद चल रहा था। सोमवार को दासो पंडित के पक्ष द्वारा घर बनाने को लेकर नींव की खुदाई कर रहे थे। वहीं दूसरे पक्ष के संजीत पंडित बगैरह ने जमीन पर दावेदारी जताते हुए कार्य का विरोध किया। दोनों पक्षों के बीच तू- तू, मैं-मैं होने लगी। देखते ही देखते दोनों पक्षों में जम कर मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष से संजीत पंडित, अजीत पंडित, चांदमणी देवी घायल हुई। वहीं दूसरे पक्ष से दासो पंडित ओर उनकी बहू प्रमिला देवी घायल हो गई। दोनों पक्षों की ओर से थाना में आवेदन दिया गया। वहीं इस संबंध में बेंगाबाद पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। दोनों पक्षों से विवाद का कारण पता किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...