खेल-खेल में बालक ने फांसी लगाई
खुरई| खेल-खेल में 11 साल के नाबालिग बच्चे ने घर में म्यांर से फांसी लगा ली। कक्षा 6 वीं का छात्र विशाल उर्फ झलकन पिता सरमन अहिरवार अपने दादा भागीरथ अहिरवार के साथ रहता था। उसके मां पहले ही उसे छोड़कर चली गई थी। पुलिस के मुताबिक बनहट गांव का भागीरथ अहिरवार टीहर गांव में मजदूरी करने गया था। दोपहर में उसे सूचना मिली की उसके नाती विशाल ने घर में म्यांर से फंदा बनाकर फांसी लगा ली है। वह लटक रहा है। जिसकी सूचना मिलते ही वह काम छोड़कर थाने पहुंचा। वहां पुलिस को जानकारी दी। फिर घर पहुंचा तो नाती लटक रहा था। भागीरथ ने पूछताछ की तो पता लगा कि खेल-खेल में उसने फांसी लगा ली।