- Hindi News
- Local
- Bihar
- Patna
- डीएम ने कहा गांवों में शौचालय निर्माण में गड़बड़ी हुई है, सभ्रांत लोगों के बनाए गए, जांच के बाद कार्रवाई
डीएम ने कहा-गांवों में शौचालय निर्माण में गड़बड़ी हुई है, सभ्रांत लोगों के बनाए गए, जांच के बाद कार्रवाई
बनियापुर प्रखंड कार्यालय तथा लहलादपुर प्रखंड का निरीक्षण करने के बाद डीएम ने दो टूक में कहा कि काम में लापरवाही व शिथिलता नहीं बर्दाश्त की जायेगी।चाहे कोई भी हो।उन्होंने कहा कि अगर स्थानीय मुखिया किसी मामले में छह माह से फरार है तो वहां उप मुखिया को पंचायत की जिम्मेवारी सौंप दी जाएगी। वहीं डीएम ने कहा कि सबसे जटिल समस्या है जन वितरण की है। तो वहां निगरानी समिति के हस्ताक्षर से जन वितरण के खाद्यान्नों का वितरण किया जाएगा। अगर कालाबजारी की शिकायत हुई तो संबंधित एमओ पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्वच्छता ग्राहियों के लापरवाही पर सीधे कहा कि जो लापरवाह है उसको चिन्हित कर इस कार्य से अलग किया जाए। उन्होंने शौचालय निर्माण में सृजन घोटला जैसे शिकायत से दूर रखने को कहा। डीएम द्वारा बताया गया कि जो गांव में शौचालय निर्माण पर सर्वे हुई है। वह गलत प्रतीत होता है। जिसमें संभ्रांत लोगों को शौचालय निर्माण की सूची में रखा गया है। जो गलत है। उन्होंने ने बैंक प्रबंधकों को भी कहा कि सरकारी योजनाओं की खाता अपडेट करते रहे।
लापरवाह अफसरों पर कार्रवाई होगी
सारण के डीएम सुब्रत कुमार सेन ने कहा कि सात निश्चय योजनाओं में तेजी लाएं अन्यथा लापरवाह पदाधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी। इस समीक्षा बैठक में डीएम द्वारा नल जल योजना शौचालय तथा वृद्धावस्था पेंशन सहित कई योजनाओं की समीक्षा बैठक की गई। जानकारी के अनुसार प्रखंड के जनप्रतिनिधि भवन सारण डीएम द्वारा सात निश्चय योजनाओं की समीक्षा में सभी कर्मियों के साथ बैठक कर योजनाओं की समीक्षा की गई।
डीएम से बनियापुर प्रखंड में सीसीटीवी लगाने की मांग
बनियापुर। बनियापुर प्रखंड प्रमुख द्वारा कई बार सीसीटीवी कैमरे लगाने का प्रस्ताव लाया गया था। लेकिन डीएम के कार्यक्रम से पूर्व प्रखंड के आरटीपीएस कार्यालय सहित कुल पांच कार्यालयों को सीसीटीवी कैमरा से लैस कर दिया गया। वहीं प्रखंड प्रमुख मंजूषा ओझा द्वारा डीएम से मिलकर प्रखंड मुख्यालय में बायोमैट्रिक मशीन और बनियापुर थाना को सीसीटीवी से लैस करने की मांग की गई। जिसमें प्रखंड प्रमुख का शिकायत था कि सीसीटीवी कैमरे और बायोमैट्रिक मशीन लगने से प्रखंड कर्मियों पर तीसरे नेत्र से नजर रखी जा सकती है। जिस पर डीएम द्वारा पूरा करने का आश्वासन दिया गया।