पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • पहले भी जनता बाजार पुलिस पर हुआ है हमला

पहले भी जनता बाजार पुलिस पर हुआ है हमला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बनियापुर|बीती रात थाना क्षेत्र के पैगम्बरपुर गांव में बाइक चालक और परिजनों के पिटाई मामले में सात नामजद और 40 अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई।जानकारी के अनुसार बीती रात स्थानीय निवासी अफताब आलम बाइक लेकर जा रहे थे कि चौधरी टोला के नजदीक एक बच्चे को हल्का चोट लग गई। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने बाइक चालक सहित परिजनों को मारपीट कर जख्मी कर दिया। जिसमें पीड़ित द्वारा स्थानीय निवासी शंकर जरहिया, विनय राय, सुरेश राय, हरेन्द्र राय शम्भू चौधरी, लक्षण चौधरी, लगनदेव चौधरी सहित 40 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिस दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि उक्त सभी लोगों ने चालक के परिजनों पर जान लेवा हमला कर उसे जख्मी कर दिए। जिस मामले में पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है।

खबरें और भी हैं...