पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • मृत बच्चों के परिजनों से मिले स्वयंसेवी संस्था के सदस्य

मृत बच्चों के परिजनों से मिले स्वयंसेवी संस्था के सदस्य

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बंगालीपट्टी नहर मार्ग में बुधवार को स्कूली वैन पर हाई टेंशन तार गिरने से हुई दो स्कूली बच्चों की माैत को लेकर उनके परिजनों से मिलने शनिवार को प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्य पहुंचे। हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया। एसोसिएशन की तरफ से गंभीर रूप से घायल विद्यालय संचालक व प्रखंड क्षेत्र के कमता निवासी उमेश गिरी के परिजन को बेहतर इलाज के लिए आर्थिक सहायतार्थ एक लाख का चेक प्रदान किया। वहीं कमता निवासी मृत छात्रा आदिति कुमारी के छोटे भाई आदित्य कुमार को दसवीं तक के पढ़ाई का खर्च एसोसिएशन ने वहन करने की घोषणा की। वहीं राैनक कुमार के परिवार के एक छात्र के दसवीं तक शिक्षा खर्च वहन करने का आश्वासन दिया। एसोसिएशन ने विद्युत विभाग के वरीय पदाधिकारी को पत्र लिख घटना की उच्च स्तरीय जांच करा घटना के जिम्मेवार कर्मी की गिरफ्तारी,सड़क किनारे के तार पर नेट गार्ड लगाने,जर्जर तार को बदलने,पीड़ित परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौैकरी देने की मांग मुख्यमंत्री से की। पदाधिकारी एवं सदस्यों में राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद समायल अहमद, जिला अध्यक्ष सीमा सिंह,महासचिव हरेन्द्र सिंह,सचिव सत्येन्द्र कुमार शर्मा, देव कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह, मुकेश कुमार, प्रमोद कुमार सिंह, उमेश्वर सिंह, कुबेर नाथ सिंह सहित अन्य लोग थे। एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने प्रखंड मुख्यालय स्थित डीएवी के सभागार में शोक सभा की।

खबरें और भी हैं...