बनियापुर| स्थानीय शिक्षक सदन में बीडीओ व बीपीआरओ की संयुक्त अध्यक्षता में प्रखंड के सभी बीएलओ के साथ बैठक की गई। जिसमें बीएलओ के द्वारा किए गए पूर्व के कार्यों की समीक्षा की गई। मतदाता कार्ड फोटो सुधार, सभी बूथों का भौतिक सत्यापन कराए जाने की बात कही गई। वहीं सभी बीएलओ ने अपनी-अपनी समस्याओं की चर्चा कर उनके त्वरित निदान की मांग की। 2019 के चुनाव को लेकर पुनरीक्षित निर्वाचन कार्ड सहित 01 जनवरी 2019 को आहर्ता पूरी करने वाले मतदाताओं की कुल संख्या पर चर्चा की गई । मौके पर बीपीआरओ अनवर अहमद, बृजभूषण सिंह, राजू कुमार, कमरुद्दीन गौसी आदि थे।