पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • बिजली विभाग की लापरवाही के कारण ही बच्चों की मौत हुई, अफसरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

बिजली विभाग की लापरवाही के कारण ही बच्चों की मौत हुई, अफसरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सहाजितपुर थाना क्षेत्र के बंगाली पट्टी नहर पुल पर बिजली के करंट से दो बच्चों की हुई मौत के मामले विभाग के एसई एसडीओ जेई और कार्यपालक अभियंता के खिलाफ लापरवाही बरतने की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। प्राथमिकी में मृत रौनक कुमार के दादा सागर सिंह द्वारा बताया गया है कि जर्जर तार को बदलने के लिए गांव के लोगों द्वारा कई बार बिजली विभाग को कहा गया था। लेकिन विभाग के द्वारा इस मामले पर सुनवाई नहीं की गई। जिस तार के स्कूल वैन पर गिरने से इनके पोते सहित स्कूली 6 वर्षीय बच्ची आदित्या की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। पीड़ित द्वारा यह भी बताया गया है कि इस लापरवाही के कारण पूर्व में भी कई मवेशियों की जान गई है। जिसको लेकर मृतक के दादा द्वारा बिजली विभाग के एससी अजीत कुमार एसडीओ चंदन कुमार सिन्हा जेई पवन कुमार तथा कार्यपालक अभियंता चन्द्रशेखर कुमार छपरा पश्चिमी पर लापरवाही बरतने का प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिस मामले पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...