पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बदुआ व बेलहर जलाशय में चल रहा मरम्मत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बदुआ व बेलहर जलाशय में चल रहा मरम्मत

सिंचाई प्रमंडल बांका के कार्यपालक अभियंता ने सचिव को बताया कि बीजीखोरवा में दो बड़े, तीन छोटे डैम एवं जलाशय हैं। बदुुआ जलाशय से 22,315 हेक्टेयर भूमि में सिंचाई होती है। बेलहर जलाशय से 2 हजार हेक्टेयर में पटवन होता है। दोनों जलाशय में मरम्मत का काम चल रहा है। पीएचईडी कार्यपालक अभियंता ने बताया कि 185 पंचायत के 2480 वार्ड में हर घर नल का जल पहुंचाने का कार्य चल रहा है। 955 वार्डों में पीएचईडी द्वारा कार्य किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...