बांका | राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए शनिवार को 18 सदस्यीय टीम को डीईओ अनिल कुमार शर्मा ने बांका से पटना के लिए रवाना किया। रवाना होने से पहले सभी प्रतिभागी डीईओ कार्यालय परिसर में एकत्रित हुए, जहां डीईओ ने उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी। 20 मई को पटना के पाटलीपुत्र स्पेार्टस कॉम्पलेक्स में राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता का आयोजन होना है। जिला कराटे संघ के सचिव शरद कुमार ने बताया कि कोच के नेतृत्व में रवाना हुई टीम के खिलाड़ियों को खेल की प्रतिस्पर्धा के सभी तकनीक का प्रशिक्षण दिया गया है। उम्मीद है कि टीम राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन करेगी। टीम में रिमी, मुन्ना, किरण, प्रिया, अंजली, डोली, मानसी, अनन्या, शिल्पी, अमरीत, राहुल, अंशुमान, उज्ज्वल, अशरफुल सहित अन्य कराटे खिलाड़ियों को शामिल किया गया है।