पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Bhagalpur
  • कस्तूरबा गांधी विद्यालय की छात्राओं का कराया जाएगा बीमा

कस्तूरबा गांधी विद्यालय की छात्राओं का कराया जाएगा बीमा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कस्तूरबा गांधी बलिका विद्यालयों में पढ़ने वाली छात्राओं के लिए अच्छी खबर है। इस स्कूल में पढ़ने वाले छात्राओं का शिक्षा विभाग ने बीमा कराने का निर्णय लिया है। डीईओ अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि जिले भर के 11 प्रखंडों में स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में नामांकित छात्राओं का दाे साल के लिए एक लाख का बीमा किया जाएगा। भारतीय जीवन बीमा निगम द्वारा छात्राओं का बीमा किया जाएगा। इसके लिए संभाग प्रभारी को 30 मई तक हर हाल में रिक्त पड़े स्थानों पर छात्राओं का नामांकन कर लेने का निर्देश दिया गया है। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद जून के प्रथम सप्ताह में सभी छात्राओं का ग्रुप बीमा दो साल के लिए होगा।

11 प्रखंडों में स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की छात्राओं का दाे साल के लिए एक लाख का होगा ग्रुप बीमा

छात्राएं खुद बनाएंगी अपनी हाजिरी

कस्तूरबा विद्यालय को हाईटेक बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। सीसीटीवी कैमरा से लैस करने के बाद अब छात्राओं को खुद से अटेंडेंस बनाने की व्यवस्था की गई है। बांका प्रखंड के कस्तूरबा विद्यालय में बकायदा बायोमैट्रिक्स की व्यवस्था की गई है। वार्डन ने बताया कि इसके माध्यम से काम बहुत आसान हो गया है। धीरे-धीरे जिले के सभी कस्तूरबा विद्यालयों में लागू कर दिया जाएगा।

विभिन्न कस्तूरबा विद्यालय में 89 सीटों पर होना है नामांकन

एसएसए कार्यालय से प्राप्त आंकड़े के अनुसार विभिन्न कस्तूरबा विद्यालयों में 89 सीट रिक्त है। इन विद्यालयों में छात्राओं के नामांकन के लिए 100-100 सीट निर्धारित हैं। इसी आधार पर कक्षा आठ की छात्राओं का परिणाम आ जाने के बाद कक्षा छह में नामांकन के लिए प्रति वर्ष रिक्तियां जारी की जाती हैं। बांका, बाराहाट, कटोरिया में छात्राओं का नामांकन कार्य पूरा कर लिया गया है, जबकि अमरपुर में 24, शंभूगंज में 3, बेलहर में 14, चांदन में 8, धोरैया में 2, फुल्लीडुमर में 3, बौंसी में 32 एवं रजौन में 3 सीट रिक्त हैं, जहां नामांकन का कार्य चल रहा है। कुछ विद्यालयों में दृष्टि विहीन बच्चों का भी नामांकन लिया जाता है। यहां कक्षा छह से आठ तक की बच्चियां पढ़ती है। नामांकन से पहले बच्चियों की पहचान सीरअारसी-बीआरसी व स्थानीय जनप्रतिनिधियों के माध्यम से की जाती है। बीईओ का भी अनुमोदन आवश्यक होता है।

खबरें और भी हैं...