पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अनचाहे नवजात के लिए बनेंगे पालना घर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अनचाहे गर्भ से पैदा हुए नवजात शिशुओं के लिए जिले के सभी अस्पतालों व प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य केंद्रों में पालना घर लगाए जा रहे हैं। सरकार के इस अभियान के तहत बांका सदर अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में पालना घर लगाया गया है तथा लोगों से अपील की गई है कि बच्चों को फेंके नहीं नवजात को इस पालना में डालें। जिस व्यक्ति के द्वारा भी नवजात बच्चे को यहां डाला जाएगा, उनकी पहचान उजागर नहीं की जाएगी। साथ ही यह भी कहा गया कि अगर कहीं लावारिस बच्चा मिलता है, तो चाइल्ड लाइन के नि:शुल्क नंबर 1098, पुलिस हेल्पलाइन नंबर 100 व विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान नंबर 8677976615 पर भी सूचित कर सकते हैं। साथ ही कहा गया है कि किसी अस्पताल, नर्सिंग होम एवं अन्य स्रोत से बच्चा गोद लेना गैर कानूनी है। वैधानिक तरीके से एक बच्चा गोद लें।

खबरें और भी हैं...