बांका | शहर के मेन चौक स्थित काली स्थान के पास बाइक व रिक्शा की भिड़ंत से हुए विवाद में बाइक सवार ने रिक्शा चालक को लोहे के सरिया से मारकर घायल कर दिया। माणिकचक निवासी शिव शंकर यादव अपने रिक्शे से जा रहा था। इसी दौरान अलीगंज के सोनू मोदी की बाइक से उसकी टक्कर हो गई। इससे दोनों में विवाद हो गया। सोनू मोदी ने सरिया से शिव शंकर के सिर पर मारा, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे बांका सदर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने घायल रिक्शा चालक के सर में 10 टांके लगाये। बांका पुलिस ने सदर अस्पताल पहुंच कर घटना को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।