बैंड-बाजा और बारात पर आज से लगा 29 दिनों का ब्रेक
बांका | बुधवार से पुरुषोत्तम या अधिमास शुरू हो रहा है। अधिमास शुरू होने से अगली आमावश्या तिथि तक मांगलिक कार्यक्रमों पर रोक रहेगी, विवाह की शहनाई नहीं बजेगी। अधिमास 16 मई से शुरू होकर 13 जून तक रहेगा। इसके बाद 14 जून से विवाह के मुहूर्त शुरू होंगे। 16 मई से 13 जून तक अधिमास में शादी पूर्णत: बंद रहेगी। जून में 14,18, 20, 21, 23, 25, 27, 28, 29 एवं 30 को शुभ मुुहुर्त है। इसी तरह जुलाई में 4, 5, 6, 9, 10, 11 15 व 16 को शुभ मुहुर्त है। 21 भड़ाली नवमी एवं 23 जुलाई से देवशयनी एकादशी रहेगा। नवंबर में शादियां नहीं होगी। देवउठनी 11 से 19 नवंबर तक शुक्र अस्त रहेगा। दिसंबर में 8, 10, 11 व 15 को शुभ मुहुर्त है। हालांकि अलग-अलग पंचांगों ने अलग-अलग विवाह के मुहुर्त दिए हैं।