पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Bhagalpur
  • पोल खोल, हल्ला बोल रैली को लेकर पूर्व एमएलसी ने की बैठक

पोल खोल, हल्ला बोल रैली को लेकर पूर्व एमएलसी ने की बैठक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांका | भाकपा की ओर से पटना में 23 मई को पोल खोल हल्ला बोल रैली की सफलता को लेकर आनंदी यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को पार्टी कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्व विधान पार्षद संजय कुमार ने रैली को सफल बनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ताओं को पटना चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा सरकार कॉरपोरेट घरानों को मदद करने में व्यस्त है। जो धनी हैं और धनी होते जा रहे हैं और जो गरीब है गरीब होते जा रहे हैं। नीतीश कुमार हाई कोर्ट के आदेश के बाद भी शिक्षकों को समान काम समान वेतन देने में आनाकानी कर रहे हैं। राज्य सरकार शिक्षा और शिक्षक दोनों विरोधी हैं। बैठक में मुनीलाल पासवान, ब्रजेश सिंह, संतसेवक राय, जलधर राय, मृत्युंजय सिंह, गिरधारी राय, माधव सिंह, बासुदेव यादव, संतलाल राय, महेश्वर राय, महफूज आलम, उमाकांत दर्वे, गौतम सिंह, अरविंद यादव, शिवनंदन प्रसाद, प्रफुल्ल झा, निर्भय सिंह मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...