पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Bhagalpur
  • हैंडलूम उत्पादन के लिए कीट पालकों को मिलेगी सहायता

हैंडलूम उत्पादन के लिए कीट पालकों को मिलेगी सहायता

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांका में तसर एवं हैंडलूम व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए मंगलवार को डीएम कुंदन कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय में बैठक की गई। डीएम ने कहा कि बांका जिला में वर्ष 2018-19 में तसर विकास के लिए 1228 कीट पालकों को सहायता दी जाएगी। निजी बीजागार की स्थापना कर तसर उत्पादन के लिए अंडे का उत्पादन किया जाएगा। जीविका के माध्यम से महिलाओं का समूह बनाकर 75 महिलाओं को कोकुन से धागा तैयार करने के लिए प्रशिक्षण देकर मशीन उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने बेहतर तसर उत्पादन के लिए अधिकारियों को कार्य में जुट जाने को कहा।

डीएम कुंदन कुमार ने मुख्यमंत्री तसर योजना के तहत 50 उद्यमियों को अगस्त 2018 तक तैयार करने की बात कही। इसके अतिरिक्त 50-100 और उद्यमियों को तैयार करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारी को दिया। इस कार्य को जीविका के सहयोग से किया जाएगा।

बीजागार निर्माण में एलडीएम करेंगे सहयोग

जीविका के माध्यम से एसजीएसवाई के तहत निर्मित भवनों में से 50 बीजागार बनाने के लिए जीविका को सहायता प्रदान करने के लिए एलडीएम एवं अग्र परियोजना पदाधिकारी को पूर्ण सहयोग करने का निर्देश दिया। कोकुन बिक्री के लिए जीविका को भवन उपलबध कराया गया है। बैठक में ओएसडी राकेश कुमार, एडीपीआरओ दिलीप सरकार, रेशम उद्योग सहायक भागलपुर, उद्योग महाप्रबंधक, एलडीएम, जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक, अग्र परियोजना पदाधिकारी सहित अन्य उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...