जिलेबिया मोड़ व नीमाटांड़ में बीएसएनएल ने लगाया टावर
बेलहर |श्रावणी मेले में यात्रियों को दूरसंचार की सुविधा के लिए बीएसएनएल द्वारा जिलेबियामोड़ एवं नीमाटांड़ में लगाए गए टावर की जांच मंगलवार को डीसीएम ने मंडल अभियंता भागलपुर, मंडल अभियंता मोबाइल प्रोजेक्ट भागलपुर एवं एसडीई ग्रामीण बांका के साथ की। मालूम हो जिलेबियामोड़ एवं निमाटांड़ में किसी भी कंपनी का मोबाइल नेटवर्क काम नहीं करता है, जिससे वहां के ग्रामीणों तथा श्रावणी मेले में आए यात्रियों की अपने सगे-संबंधियों बातचीत नहीं हो पाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए बीएसएनएल कंपनी द्वारा जिलेबियामोड़ एवं नीमाटांड़ गांव में टावर लगाया गया। बीएसएनएल टावर ने पूर्ण रूप से काम करना शुरू कर दिया है। टावर लग जाने से यात्रियों के साथ साथ पदाधिकारियों, कर्मचारियों एवं ग्रामीणों को भी इससे सहुलियत मिलेगी। निरीक्षण के दौरान बीडीओ चिरंजीव पांडे, यूनिसेफ के सुरेंद्र कालिया सहित अन्य लोग थे।