पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Bhagalpur
  • सभी प्रखंडों में लगेगा बीएसएनएल 3 जी का मोबाईल टावर

सभी प्रखंडों में लगेगा बीएसएनएल 3 जी का मोबाईल टावर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांका | डीएम कुंदन कुमार की अध्यक्षता में बीएसएनएल की बेहतर सेवा उपलब्ध कराने को लेकर मंगलवार को कार्यालय वेश्म में आयोजित की गई, जिसमें बीएसएनएल के डीजीएम, डीईटी ग्रामीण एवं मोबाईल प्रोजेक्ट भागलपुर के एजीएम ने भाग लिया। डीएम ने कहा श्रावणी मेला के दौरान कांवरिया पथ पर मोबाईल सिग्नल नहीं रहने के कारण भक्तों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। कांवरिया अगर अपने जत्थे से बिछुड़ जाए तो सिग्नल नहीं रहने के कारण उनको संपर्क करने में काफी कठिनाई होती है। उन्होंने कांवरिया पथ के जिलेबिया मोड़, सरकारी धर्मशाला, धौरी से लेकर बिहार बार्डर के दुम्मा मोड़ तक बीएसएनएल की सेवा दुरूस्त करने व महत्वपूर्ण स्थानों पर नेटवर्क की समस्या दूर करने का निर्देश विभाग को दिया। एजीएम ने बताया बांका में ब्राडबेंड केबुल बदल कर नया लगाया जायेगा। इससे लैंड लाईन सेवा में सुधार आयेगा। सभी प्रखंडों में बीएसएनएल 3 जी का मोबाईल टावर लगाया जायेगा।

खबरें और भी हैं...