बेलहर | प्रखंड अंतर्गत डुमरिया पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-28 अम गड़वा गांव की सेविका जयश्री कुमारी उम्र लगभग 48 वर्ष की मौत पटना में इलाज के क्रम में सोमवार को हो गई। ज्ञात हो कि सेविका जयश्री कुमारी की किडनी में इन्फेक्शन के कारण लंबे समय से बीमार चल रही थी। उनका इलाज पटना स्थित प्राइवेट क्लीनिक में चल रहा था, जहां सोमवार को उनकी मौत हो गई। उनके निधन पर बिहार राज्य सेविका कर्मचारी संघ के बांका जिला उपाध्यक्ष उमा देवी भारती, बबीता कुमारी, नंदरानी कुमारी, सुचित्रा कुमारी, नीलम देवी, रजनी कुमारी, प्रीतम कुमारी सहित अनेकों सेविकाओं ने शोक संवेदना व्यक्त की है।