बांका | क्षेत्र में लोगों की समस्या का समाधान एवं उनके सुविधानुसार कार्य को प्राथमिकता देना है। जन सरोकार से जुड़े लाभकारी योजनाओं को समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक उनका हक दिलाना ही मेरा मकसद है। उक्त बातें सोमवार को ग्राम में पंचम राज्य वित्त आयोग योजना अंतर्गत पीसीसी सड़क निर्माण की आधारशिला रखते हुए जिप सदस्य सिंपल देवी ने अतिथियों एवं ग्रामीणों के बीच कही। उन्होंने कहा प्रखंड केकई गांव में आज भी मूलभूत सुविधाएं नहीं पहुंच पाई है। जिन्हें अपने कार्यकाल के दौरान उन समस्याओं को हल करने के प्रयास में जुटी हुई है। जिप सदस्य ने मघोटा मुख्य मार्ग से राय टोला होते हुए पंचायत सरकार भवन तक 7 लाख 47 हजार 5 सौ रुपए की लागत से पीसीसी सड़क निर्माण की आधारशिला रखी।्र मौके पर पंचायत के मुखिया मोहम्मद आजाद, मोहम्मद हसन, राजाराम, अरविंद, सुरेंद्र चौहान, सुमन सिंह, शंकर आिद मौजूद थे।