भागलपुर | भागलपुर यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन (भुटा) की कार्यकारिणी की बैठक सोमवार को बीएन कॉलेज में हुई, जिसमें टीएमबीयू से मुंगेर विवि के अलग होने पर संगठन पर पड़े प्रभाव और आगे की रणनीति पर विचार किया गया। अब तक भुटा के अंतर्गत 22 कॉलेज थे, लेकिन अब इसके पास नौ कॉलेज बचेंगे और 13 कॉलेज मुुंगेर यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन (मूटा) का हिस्सा हो जाएंगे। भुटा के अध्यक्ष डॉ. मिहिर मोहन मिश्र सुमन ने बताया कि भुटा के अंतर्गत अब बीएन कॉलेज, सबौर कॉलेज, टीएनबी लॉ कॉलेज, पीबीएस कॉलेज बांका, मुरारका कॉलेज सुल्तानगंज, एसएसवी कॉलेज कहलगांव, जीबी कॉलेज नवगछिया, एमएएम कॉलेज नवगछिया, जेपी कॉलेज नारायणपुर आएंगे। दोनों संगठनों के अलग होने की प्रक्रिया अक्टूबर में कोशी कॉलेज खगड़िया में होने वाले अधिवेशन में पूरी की जाएगी।