जिले भर में अाये दिन हाे रही सड़क दुर्घटनाओं में लाेगाें की माैत हाेने के बाद अब परिवहन विभाग सजग हाे गया है। परिवहन विभाग द्वारा दुर्घटनाअाें पर ब्रेक लगाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। परिवहन विभाग द्वारा अभियान शुरू किये जाने से पूर्व इस अभियान की पूरी तरह से रुप रेखा तैयार कर ली गयी। सड़क दुर्घटनाअाें पर अंकुश लगाने के लिए विभाग द्वारा प्रत्येक सप्ताह सड़क सुरक्षा सप्ताह की तरह मनाने का फैसला किया है। इस दाैरान विभाग के अधिकारी व कर्मी द्वारा वाहन चालकाें काे सड़क पर वाहन चलाने के नियम काे बताएंगे। राेजाना क्षेत्र के विभिन्न हिस्साें में वाहन चेकिंग अभियान भी चलाया जाएगा।
पुलिस की मदद से होगी वाहनों की जांच
परिवहन पदाधिकारी केके त्रिपाठी ने बताया कि जिले भर के ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में भी वाहन चेकिंग में अभियान स्थानीय पुलिस की मदद से चलाया जाएगा। जिसमें वाहन दाे पहिया वाहन चालकाें द्वारा हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस की जांच की जाएगी। इस क्रम में जाे लाेग बिना लाइसेंस व हेलमेट के पकड़े जाएंगें, उनपर कार्रवार्इ की जाएगी। वहीं, चार चक्का वाहन चालकाें से सीट बेल्ट बांधने, वाहन चलाने के लाइसेंस अादि की जांच की जाएगी। वाहन चालकाें द्वारा तेज रफ्तार से वाहन चलाने काे लेकर भी कार्रवार्इ की जाएगी।