ग्रामीण डाक सेवक कमेटी की सिफारिशों का एसआईजीएस के सुझावों के साथ जल्द लागू करने की मांग को लेकर डाक कर्मी मंगलवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे। केंद्रीय मुख्यालय के निर्देश पर बांका जिला ग्रामीण डाक कर्मचारियों द्वारा सोमवार की शाम प्रधान डाकघर के सामने नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। ग्रामीण डाक कर्मियों ने कहा कि केन्द्र की सरकार निचले तबके के कर्मचारी पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। मानों डाक कर्मियों के प्रति इनकी कोई जिम्मेदारी नहीं रह गई हो। केंद्रीय सरकार सिर्फ विकास का ढोल पीट रही है। उसी के शासनकाल में ग्रामीण डाक सेवक त्राहिमाम कर रही है। ग्रामीण डाक सेवक मजबूरी वश अपने अधिकार एवं अपने परिवार के भरण पोषण के लिए सातवें वेतन आयोग को जल्द से जल्द लागू कराने के लिए अनिश्चित हड़ताल पर मंगलवार से जाने का निर्णय लिया हैं। मांग पूरी होने तक अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगा।
नुक्कड़ सभा में संघ के अध्यक्ष दीपक कुमार सिंह, सचिव अमरनाथ कुमार, कोषाध्यक्ष राम प्रसाद राय, सहायक सचिव छवि नाथ मंडल, सुनील चौधरी, बिंदेश्वरी प्रसाद सिंह, रविंद्र रमन, नीलू कुमार, अरविंद पंजियार, मनोरंजन यादव, अशोक साह, आनंदी राय, सुमित कुमार गुणेश्वर ठाकुर, ज्योतिष कुमार सहित दर्जनों डाक कर्मी उपस्थित थे।