पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Bhagalpur
  • प्राधिकार लेगा कैदियों एवं उनके बच्चे की सुधि

प्राधिकार लेगा कैदियों एवं उनके बच्चे की सुधि

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांका | जिला विधिक सेवा प्राधिकार जेल में बंद कैदियों को उनके बच्चों का सुधि लेगा। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के निर्देश पर 10 दिवसीय कार्यक्रम मंडल कारा में प्रारंभ हो गया है। इसके लिए सरकार के निर्देश पर बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के तहत महिला बंदियों और जेल में उनके साथ रहे बच्चों के विधिक सहायता और कल्याण के लिए समिति की टीम गठित की गई है। इसमें महिला अधिवक्ता, महिला चिकित्सक, मनो वैज्ञानिक चिकित्सक, जेल उपाधीक्षक, शिक्षा विभाग के डीपीआे, सीडीपीओ एवं गैर सरकारी संस्था को शामिल किया गया है। समिति के माध्यम से मंडल कारा में डिप्रेशन स्ट्रेस व स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रही महिला बंदियों के उपचार के साथ एक कानूनी सलाह के जरिए उन्हें उनके अधिकार एवं उनके बच्चों की सुरक्षा के अधिकार की जानकारी दी जाएगी।

खबरें और भी हैं...