पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

यूनिसेफ की मदद से होगी कांवरिया पथ की सफाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांका |डीएम कुंदन कुमार की अध्यक्षता में विश्व प्रसिद्ध श्रावणी काे लेकर राज्य सलाहकार इंद्रलीन घोष एवं यूनिसेफ के स्वच्छता सलाहकार राजीव राणा के साथ कार्यालय वेश्म में बैठक हुई। बैठक में श्रावणी मेला के दौरान कांवरिया पथ पर बेहतर साफ-सफाई पर चर्चा हुई। डीएम ने राज्य सलाहकार एवं यूनिसेफ के स्वच्छता सलाहकार से बांका जिले में पड़ने वाले 55 किलोमीटर कांवरिया पथ पर मानवीय संसाधन नियंत्रण कक्ष का संचालन कर त्वरित कार्रवाई करने की बात कही। साफ-सफाई कार्य में लोहिया स्वच्छता के स्वच्छताग्रही से सहयोग लेने का निर्णय लिया गया। सूचना भेजने के बेहतर डिजाइन निर्माण में भी यूनीसेफ की तकनीकी मदद ली जाएगी।

खबरें और भी हैं...