पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Bhagalpur
  • सिपाही गौरीशंकर हत्याकांड में दिए गए जांच के आदेश

सिपाही गौरीशंकर हत्याकांड में दिए गए जांच के आदेश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिपाही गौरीशंकर हत्याकांड में पूर्व सांसद के द्वारा जांच की मांग पर संज्ञान लेते हुए भारत सरकार ने बिहार सरकार को जांच के निर्देश दिए हैं। भारत सरकार के अंडर सेक्रेटरी ने बिहार सरकार के होम सेक्रेटरी को पत्र लिखकर आदेश दिए हैं। ज्ञात हो कि बांका निवासी गौरी शंकर की बेगूसराय जेल में मौत हो गई थी। घटनाक्रम की सभी जानकारी दैनिक भास्कर के पास मौजूद होने के कारण मामले ने तूल पकड़ा और बांका में सिपाही गौरी शंकर को न्याय दिलाने के लिए कई दिनों तक विभिन्न राजनीतिक पार्टियों ने अनशन किया था। इसी सिलसिले में पूर्व सांसद पुतुल कुमारी ने मृतक के परिवार वालों से मिलकर मामले की जांच का आश्वासन दिया था। जिसके बाद पूर्व सांसद पुतुल कुमारी ने भारत सरकार को चिट्ठी लिखकर जांच की मांग की थी। उसी पर संज्ञान लेते हुए भारत सरकार ने बिहार सरकार को जांच के निर्देश दिए हैं।

खबरें और भी हैं...