पटना के पाटलीपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में आयोजित आईएमए कराटे प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को किया गया था। इस प्रतियोगिता में बिहार के 10 जिलों के कराटे खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। प्रतियोगिता में बांका से 18 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। बांका की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 स्वर्ण, 3 रजत एवं 9 कांस्य पदक समेत 15 पदक अपने नाम किया। सब जूनियर बालिका वर्ग में किरण एवं कृति आजाद ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। जूनियर बालिका वर्ग में मानसी एवं रिमी ने रजत पदक अपने नाम किया।
विजय
बांका के कराटे खिलाड़ियों ने 15 पदक किया अपने नाम, आईएमए प्रतियोगिता में बांका ने लहराया परचम
प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले प्रतिभागी के साथ डीईओ व प्रशिक्षक।
सीनियर बालिका वर्ग में शिल्पी कुमारी ने स्वर्ण पदक जीता
सीनियर बालिका वर्ग में शिल्पी कुमारी ने स्वर्ण पदक जीता, सीनियर बालक वर्ग में उज्ज्वल कुमार ने स्वर्ण एवं मुन्ना, प्रेम, अंशुमन, अमरित एवं राहुल काे कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। साथ ही सब जूनियर बालक वर्ग में मो. अशरफुल ने रजत पदक पर कब्जा जमाया। सब जूनियर बालिका वर्ग में अंजली, प्रिया, अन्नया, डोली ने भी कांस्य पदक अपने नाम किया। सभी प्रतिभागियों काे डीईओ अनिल कुमार शर्मा ने बधाई देते हुए निरंतर आगे बढ़ने की शुभकामनाएं दी। कारटे खिलाड़ियों को इस मुकाम तक पहुंचाने में प्रशिक्षक शरद यादव, टीम मैनेजर राज कुमार का अहम योगदान रहा।