नगर परिषद के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष चुनने की कवायद शुरू हो गयी है। नवगठित नगर परिषद के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर काबिज होने के लिए कई उम्मीदवार अपनी-अपनी दावेदारी में जुट गये थे। अध्यक्ष पद की दावेदारी जहां पूर्व नगर पंचायत के अध्यक्ष अनिल सिंह के पुत्र रौशन सिंह कर रहे थे। पार्षद संतोष कुमार सिंह अपनी दावेदारी कर रहे थे। दोनों के बीच अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के पद पर सहमति बन गयी। जिसके बाद सोमवार को शहर के एक होटल में 21 वार्ड पार्षद के साथ बैठक कर रौनक सिंह को अध्यक्ष व संतोष सिंह को उपाध्यक्ष पद के लिए सहमति बनाई गई।