पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Bhagalpur
  • साख अनुपात में मार्च तिमाही तक जिले मे दो प्रतिशत की हुई है वृद्धि

साख अनुपात में मार्च तिमाही तक जिले मे दो प्रतिशत की हुई है वृद्धि

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीएम कुंदन कुमार की अध्यक्षता में डीएलसीसी एवं डीआरसीसी की समीक्षात्मक बैठक गुरूवार को कार्यालय वेश्म में आयोजित की गई। एल डीएम ने डीएम को बताया दिसंबर तिमाही के अनुपात में जिले के शाख अनुपात में मार्च तिमाही तक 2 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। जो काफी संतोषजनक है। जिले में जीविका को वित्तीय सहायता देने में बैंकों द्वारा बेहतर सहयोग दिया गया है, जिसमें यूको बैंक एवं ग्रामीण बैंक का योगदान काफी सराहनीय पाया गया। मुद्रा योजना में भी बैंको द्वारा काफी सराहनीय कार्य किया गया, जिसमे बंधन बैंक का बहुत ही अच्छा सहयोग रहा है। बैठक में टीओ नवल किशोर यादव, आरबीआई के सहायक प्रबंधक, एलडीएम, एडीपीआरओ दिलीप सरकार, डीसीओ, जीएमडीआईसी, डीआरसीसी प्रबंधक एवं संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

डीएलसीसी एवं डीआरसीसी की समीक्षात्मक बैठक करते डीएम कुंदन कुमार ।

धोरैया के प्रखंड में अहिरो स्कूल में संचालित उन्नयन क्लासेस को एचडीएफसी बैंक ने लिया गोद

एलडीएम ने बताया कि प्राथमिक क्षेत्रों में कुछ अग्रणी बैंकों की उपलब्धि संतोषजनक नहीं पाई गई। डीएम ने निर्देश देते हुए कहा कि अगली तीमाही तक हर हाल में सुधार में लाएं। साथ ही कहा कि तसर उद्योग से संबंधित सभी लोगों को बैंक द्वारा ज्यादा से ज्यादा ऋण मुहैया कराया जाए ताकि इससे जुड़े लोग आत्मनिर्भर हो सके। सभी बैंक के शाखा प्रबंधकों को अपने-अपने क्षेत्र से उद्यमियों को चिह्नित कर सूची एलडीएम को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि धोरैया प्रखंड के अहिरो स्कूल में संचालित उन्नयन क्लासेस को एचडीएफसी बैंक द्वारा गोद लिया गया है। संचालन से संबंधित सभी संसाधन एचडीएफसी बैंक द्वारा उपलब्ध कराया जायेगा।

बैंक प्रबंधक कार्य प्रणाली में लाएं बदलाव

डीएम कुंदन कुमार ने सभी बैंक के शाखा प्रबंधक को बैंकों को अपनी उपलब्धि की सक्सेस स्टोरी आगामी बैठक में लेकर आने का निर्देश दिया। सभी बैंको के डीसीओ को अपने बीसी और सीएसपी के उपर कड़ी निगाह रखने तथा एसबीआई के डीसीओ को धोरैया प्रखंड के एक सीएसपी के विरूद्ध विभागीय कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया। डीएम ने सभी बैंक प्रबंधकों को कार्य प्रणाली में सुधार लाने को कहा।

खबरें और भी हैं...