वैसा रामपुर गांव से वारंटी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
बांका | बांका पुलिस ने गुरूवार को एक वारंटी को गिरफ्तार कर किया है। बांका थानाध्यक्ष राकेश रंजन सिंह ने बताया रामपुर वैसा गांव से छब्बू लैया को गिरफ्तार किया गया है। छब्बू लैया 21 दिसंबर से ही फरार था। इसके उपर धारा 308 का मामला था। गिरफ्तारी के पुलिस लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा था। काफी समय से वारंटी के संबंध में पुलिस को गुप्त सूचना मिल रही थी जिसके आधार पर पुलिस ने छापेमारी भी की थी लेकिन हर बार आरोपी पुलिस का चकमा देकर फरार हो जाता था। इस बार गिरफ्तारी के लिए पुलिस पूरी तरह से तैयार थी।