पूर्व सांसद ने आधा दर्जन गांवों का किया दौरा
पूर्व सांसद पुतुल कुमारी ने सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रखंड के विभिन्न गांवों का दौरा कर क्षेत्र की समस्याएं सुनीं। इस क्रम में उन्होंने दौलतपुर, मधवा, मथुरा, सौंताडीह, जमुआ, कुमरी, अमगड़वा, चरैया आदि गांवाें का दौरा किया। क्षेत्र भ्रमण के दौरान उन्होंने केंद्र सरकार की जन-धन योजना, उज्ज्वला योजना, जीवन ज्योति सुरक्षा योजना, उजाला योजना तथा राज्य सरकार की मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना, गली-नाली जैसी योजनाओं के बारे में लोगों को विस्तार से जानकारी दी और लोगों से उसका लाभ उठाने की अपील की।
उन्होंने बांका के वर्तमान सांसद को आड़े हाथों लेते कहा कि उनका एक भी काम बांका लोकसभा क्षेत्र के सुदूर गांवों में देखने को नहीं मिलता है। दादा एवं मेरे कार्यकाल में बांका लोकसभा में जो विकास के काम हुए थे वह अब मंद पड़ गया है। इस मौके पर मुखिया रामानंद पंडित, प्रो.जनार्दन सिंह दांगी, पूर्व मुखिया सुधीर सिंह, सुखदेव बास्की, रामचंद्र साह, मंडल अध्यक्ष मनोरंजन सिंह एवं अमरकांत ज्योति, दिनेश सिंह आदि उपस्थित थे।