भारत सरकार के ई-औषधि पोर्टल में जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में दवा की उपलब्धता की जानकारी मिलेगी। इसका संचालन बिहार मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर कॉरपोरेशन लिमिटेड कर रहा है। सदर अस्पताल में दवा की मांग एवं उपलब्धता प्रक्रिया की अब ऑनलाइन मॉनिटरिंग की जाएगी। पोर्टल के माध्यम से पता चलेगा कि अस्पताल में कौन सी दवा कितनी मात्रा में उपलब्ध है और कितनी दवा की अस्पताल में जरूरत है। वर्तमान में यह सेवा सदर अस्पताल में उपलब्ध है। भविष्य में यह सुविधा जिले के सभी प्रखंडों के स्वास्थ्य केंद्रों पर जारी किया जाएगा। ई-औषधि पोर्टल द्वारा दवाओं की सारी जानकारी राज्य व जिला स्तरीय अधिकारी पोर्टल के माध्यम से जान सकेंगे। ज्ञात हो कि पहले अस्पतालों में दवा रहने के बाद भी इसके लिए ऑर्डर कर दिया जाता था।