पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Bhagalpur
  • सभी इंटर कॉलेजों को बनवानी होगी अपनी वेबसाइट ऑनलाइन आवेदन के आधार पर इंटर मेंं होगा नामांकन

सभी इंटर कॉलेजों को बनवानी होगी अपनी वेबसाइट ऑनलाइन आवेदन के आधार पर इंटर मेंं होगा नामांकन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिले के सभी इंटर कॉलेजों को अपनी वेबसाइट बनानी होगी। इंटर कॉलेजों में अगले सत्र में नामांकन, पंजीयन व परीक्षा फॉर्म सहित सभी जानकारियां वेबसाइट के माध्यम से दी जाएंगी। सभी इंटर कॉलेजों को अपनी वेबसाइट पर आय स्रोत की विवरणी, व्यय रिपोर्ट, शिक्षक, संचालित पाठ्यक्रम और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी अनिवार्य रूप से देनी होगी। इसकी जानकारी डीईओ अनिल कुमार शर्मा ने दी।

नए नियम के तहत छात्र घर बैठे किसी भी उच्च माध्यमिक स्कूल और इंटर कॉलेज में नामांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं। नामांकन के लिए छात्र एक ही शुल्क में 20 कॉलेजों में आवेदन कर सकेंगे। इससे छात्रों के समय के साथ ही पैसे की भी बचत होगी। शैक्षणिक संस्थानों में बड़े स्तर पर मानव संसाधन की बचत होगी। ऑनलाइन प्रक्रिया होने के कारण कोई भी संस्थान नियम के विपरीत नामांकन नहीं ले सकेगा।

पहल

एक ही शुल्क पर छात्र 20 कॉलेजों में हाे सकेगा आवेदन

वेबसाइट में कॉलेज के आय-व्यय, कोर्स सहित नामांकन और पंजीयन संबंधी होंगी जानकारियां

16 कॉलेजों में होती है इंटर की पढ़ाई

जिले में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति से संबद्धता प्राप्त इंटर कॉलेजाें की संख्या 15 है। इसके अलावे 72 उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय हैं तथा 1 कॉलेज राज्य सरकार से संबद्धता प्राप्त है। इन सभी कॉलेजों को अब वेबसाइट बनाकर अपने कॉलेज की डिटेल अपडेट करना होगा। इस सत्र से छात्रों का नामांकन भी ऑनलाइन किया जाएगा।

नए सत्र में शुरू होना है नामांकन

मैट्रिक के रिजल्ट के बाद इंटर में ऑनलाइन नामांकन के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। बोर्ड के छात्रों को रजिस्ट्रेशन के लिए केवल अपना रोल नंबर और रोल कोड सबमिट करना होगा। रजिस्ट्रेशन में किसी भी प्रकार की त्रुटि को खत्म करने के लिए डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड जारी किया जाएगा। -अनिल कुमार शर्मा, डीईओ, बांका।

खबरें और भी हैं...