तेज हवा चलने से एटीएम के सामने का गिरा छज्जा, पेड़ भी धराशायी, लगा जाम
बांकीमोंगरा| मंगलवार की दोपहर तेज हवाओं के चलने से एसबीआई के एटीएम के बाहर लगा छज्जा गिर गया। वहीं बांकीमोंगरा कालोनी में एक पेड़ भी धराशायी हो गया। जिससे कुछ देर के लिए आवागमन भी बाधित हो गया था। कालोनी के लोगों ने काफी मशक्कत के बाद पेड़ को हटाया। जिसके बाद आवागमन शुरू हुआ।